UGC एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज का आक्रोश, परशुराम सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन—उग्र आंदोलन की चेतावनी।
महराजगंज दिनांक 27/01/2026 UGC एक्ट जैसे काले कानून के विरोध में परशुराम सेना ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी, महराजगंज को ज्ञापन सौंपा। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम ने इस कानून को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि UGC एक्ट सवर्ण समाज के अधिकारों पर सीधा प्रहार है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बिल को वापस नहीं लिया गया, तो संगठन जमीनी स्तर से उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि इस विषय में राज्यपाल महोदया को ज्ञापन भेजकर विधिक प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखी जाए, ताकि इस बिल पर पुनर्विचार कराया जा सके।
ज्ञापन कार्यक्रम में सवर्ण समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें
नेशनल मानवाधिकार राष्ट्रीय महासचिव पं. दिग्विजय दुबे,
अंशुमान पांडेय (जिला सचिव, समाजवादी लोहिया वाहिनी),
सुनील पांडेय, सतीश पांडेय, रत्नेश पाठक, नर्वदेश्वर शुक्ला, मयंक पांडेय, अनुभव पांडेय सहित बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के जागरूक बंधु शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक UGC एक्ट वापस नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।




















