थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मामलों से संबंधित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सत्येन्द्र वर्मा थाना सादुल्लानगर के नेतृत्व मेंः-
आज दिनांक 21.11.202 को थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/25 धारा 115(2),352,351(3) 191(2),110,326(f) बीएनएस से संबंधित 04 अभियुक्तों 1. भगेलू उर्फ रामसनिध वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा 2. विन्दे उर्फ विरेन्दर वर्मा पुत्र भन्नू उर्फ रमाकांत वर्मा 3. प्रदीप पुत्र चिन्ताराम 4. ओमप्रकाश वर्मा पुत्र स्व0 रामवक्स निवासीगण ग्राम मनुवागढ़ थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर व मु0अ0स0 124/25 धारा 115(2),352,351(3) 118(1) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त इरशाद पुत्र स्व0 फरीद निवासी ग्राम मनुवागढ़ थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 19.11.25 को थाना सादुल्ला नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मनुवागढ गुलजारपुर में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में हुए वाद विवाद व मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हो जाने के संबंध में एक दूसरे के विरुद्ध दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0 सं0 124/25 धारा 115(2 351(3), 352, 118(1) बीएनएस बनाम इरशाद अली पुत्र फरीद अहमद निवासी मनुवागढ गुलजारपुर थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर तथा मु0अ0सं0 125/25 धारा 115(2), 351(3), 352, 191(2),110, 326(f) बीएनएस बनाम रंजीत वर्मा पुत्र शेषराम वर्मा निवासी उपरोक्त आदि 07 नफर पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी का नाम*
1. व0उ0नि0 सुरेंद्र प्रताप सिंह
2. का0 विजय यादव
3. का0 आदेश सिंह
4. का0 ओमकार
अलीशान हाशमी संवाददाता
उत्तर प्रदेश पुलिस मॉनीटर





















