Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निचलौल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Author Image
Written by
Bureau Report

 

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निचलौल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए वार्डन को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, रसोईघर, छात्रावास, शौचालय, एवं कक्षाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में चल रहे डॉरमेट्री, अतरिक्त कक्षा कक्ष व कंप्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। प्रथमदृष्टया निर्माण कार्य संतुष्ट न होने पर जिलाधिकारी  ने कार्य की तकनीकी जांच हेतु एक तकनीकी समिति नामित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और मानकों का सम्यक परीक्षण किया जा सके।

जिलाधिकारी  ने विद्यालय का बाउंड्री वॉल कराने और बालिकाओं के लिए बने ओपन जिम स्थल के समतलीकरण का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और समस्त कैमरे को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। आरओ मशीन के खराब मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया। रसोई का निरीक्षण करते हुए अप्रैल से अक्टूबर तक खाद्यान्न की जांच के समस्त रिपोर्ट को प्रस्तुत करने हेतु सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी  ने उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। दो शिक्षक संदीप कुमार और रीमा यादव सीएल पर थे, लेकिन प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से अवकाश न लेने पर वार्डन से स्पष्टीकरण लेने हेतु बीएसए को निर्देशित किया। जबकि कुमारी नेहा जो कि 26 जुलाई से बिना सूचना अनुपस्थित थीं, उनको नोटिस जारी कर हटाने का निर्देश दिया। कहा कि छात्राओं के शैक्षणिक कार्य में शिथिलता स्वीकार्य नहीं है

जिलाधिकारी ने विद्यालय में रह रही बालिकाओं से संवाद भी किया। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में उपलब्ध भोजन, पानी, स्वच्छता, सुरक्षा और शिक्षण व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालिकाओं को अपने जीवन के लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्राओं की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे और विद्यालय को आदर्श रूप में विकसित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।

विद्यालय में कुल 140 छात्राओं का नामांकन है, जिसमें कुल 108 छात्राएं उपस्थित थीं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम निचलौल  सिद्धार्थ गुप्ता, बीएसए  रिद्धि पांडेय, जिला सूचना अधिकारी  प्रभाकर मणि त्रिपाठी, विद्यालय की वार्डन तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीणा द्वारा नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरू गोरखनाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर खिचड़ी मेला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।