Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्ट्रेट परिसर में आज उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम

Author Image
Written by
Bureau Report

उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

 

Advertisement Box

 

कलेक्ट्रेट परिसर में आज उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त  पदुम नारायण द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।

 

कार्यक्रम में जीएसवीएस, जीजीआईसी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने कहा कि यूपी दिवस प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास की तेज रफ्तार यात्रा पर अग्रसर है। प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान ने वैश्विक स्तर पर यूपी की पहचान मजबूत की है, वहीं सुशासन और सुरक्षा के यूपी मॉडल ने निवेशकों के लिए नए द्वार खोले हैं।

 

विधायक पनियरा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समर्थ और विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है। यूपी दिवस इसी शक्ति और सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। विधायक सदर ने कहा कि प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। आज के महोत्सवों में युवाओं, महिलाओं, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

 

जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जनपद महराजगंज भी उद्योग, पर्यटन, कृषि एवं अवसंरचना सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन जनपदवासियों को विकास कार्यों से परिचित कराने के साथ-साथ इस विकास यात्रा का सहभागी बनाएगा।

 

यूपी दिवस के अवसर पर पंचायतीराज, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, कृषि, प्रोबेशन सहित कुल 15 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। सूचना विभाग द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट गैलरी एवं उत्तर प्रदेश के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी को लोगों ने विशेष रूप से सराहा। सरस मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।

 

इस अवसर पर 14 विभागों के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा पंचायतीराज, स्वास्थ्य, चिकित्सा, युवा कल्याण सहित 12 विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों एवं स्थानीय लोक कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीणा द्वारा नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरू गोरखनाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर खिचड़ी मेला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।