पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधांइयों का तांता
नौतनवा।महाराजगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन होने वाले का औपचारिक घोषणा अभी होना बाकी ही है कि इसके पूर्व ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। महाराजगंज के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाइयां दी है। महाराजगंज लोकसभा से सात बार सांसद चुने जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। महाराजगंज के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी समीर त्रिपाठी ने पंकज चौधरी को बधाइयां देते हुए कहा है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर संगठन को जहां मजबूती प्रदान होगी, वही कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान और सम्मान शीर्ष पर होगा । उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जिस तरह आज जश्न का माहौल है वह उनकी लोकप्रियता का ही परिचायक है। भाजपा नेता बबलू सिंह, सहकारी क्रय विक्रय समिति नौतनवा के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी, खैराटी के अध्यक्ष नन्हे सिंह, देवघट्टी के अध्यक्ष बाबू नंदन शर्मा, नौतनवा मंडल महामंत्री गजाधर दूबे, प्रवीण त्रिपाठी, व्यापार मंडल अड्डा के अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, ऋषिकेश अग्रहरि, पूर्व प्रधान सृजन कुमार, सभासद सुग्रीव प्रसाद आदि भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी एवं उन्हें हार्दिक बधाइयां दी।




















