Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संतोष कुमार शर्मा ने बीती रात जनपद में विभिन्न स्थलों पर अलाव व्यवस्था और रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया।

Author Image
Written by
Bureau Report

*ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण।*

 

Advertisement Box

*आमजन और राहगीरों से संवाद कर रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का जाना हाल।*

*प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन, जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण।*

 

*सर्दियों से बचाव हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें जिम्मेदार: जिलाधिकारी*

 

महराजगंज, 11 दिसंबर 2025, जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने बीती रात जनपद में विभिन्न स्थलों पर अलाव व्यवस्था और रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरे और अलाव व्यवस्था एवं रैन बसेरों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पथिकों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। आमजन ने बताया कि अलाव व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है और इससे राहगीरों को राहत मिल रही है। राहगीरों ने जिलाधिकारी के इस कदम की भी सराहना की। जिलाधिकारी ने स्वयं भी अलाव व्यवस्था की गुणवत्ता एवं उसकी उपलब्धता को परखा और अधिशासी अधिकारी को इसे लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी  ने सक्सेना चौक, बस स्टेशन, जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्थलों पर अलाव व्यवस्था को देखा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  ने सिविल लाइंस और जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। सिविल लाइंस स्थित रैन बसेरे में जिलाधिकारी महोदय ने रैन बसेरे में प्रदीप यादव नामक व्यक्ति से बात किया। पथिक प्रदीप ने रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी  ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में रैन बसेरे और अलाव व्यवस्था को देखा। उन्होंने रैन बसेरे में रुके मरीजों के परिजनों से संवाद भी किया। सभी ने उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी  ने अस्पताल प्रशासन को विशेष रूप से निर्देशित किया कि रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाए, जिससे ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने साफ-सफाई, गरम पानी, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी  ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य वार्डों एवं दवाइयों की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। मरीजों से वार्ता कर उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता तथा उपचार की स्थिति की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें समय से उपचार मिल रहा है और अस्पताल प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों ने समुचित चिकित्सा व्यवस्था पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन सेवा में डॉ श्वेतांशु शाही मौजूद थे।

जिलाधिकारी  ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप सर्द मौसम में आमजन और राहगीरों को आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ ठंड से बचाव के सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में सभी रैन बसेरों को क्रियाशील कर दिया गया है और 69 चिन्हित स्थलों पर अलाव व्यवस्था की गई है। निरीक्षण में आमजन ने ठंड से बचाव के संदर्भ में की गई व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया है।

निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ ए.के. द्विवेदी, डॉ ए.बी. त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका  आलोक कुमार और जिला सूचना अधिकारी  प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीणा द्वारा नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरू गोरखनाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर खिचड़ी मेला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।