Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

* जिलाधिकारी ने चिउरहा कान्हा गोशाला का किया औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

*जिलाधिकारी ने गोशाला का किया निरीक्षण, गोवंश के रखरखाव को लेकर दिया निर्देश।*

 

Advertisement Box

 *चिउरहा कान्हा गोशाला का किया औचक निरीक्षण।*

*सर्दियों को लेकर दिया आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश।*

 

महराजगंज, 02 दिसंबर 2025, जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कान्हा गोशाला चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी  ने निरीक्षण के दौरान पशुओं की संख्या, भूसा–चारा, वैक्सीनेशन और स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी  ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से गोशाला में पशुओं की संख्या और भूसा–चारा के इंतजाम के बारे में पूछा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में कुल 106 गोवंश हैं। इनमें 77 नंदी और 29 गाय हैं। उन्होंने जिलाधिकारी अधिकारी  को बताया कि गोशाला में गोवंश के लिए लगभग 80 कुंतल भूसा, 20 कुंतल चूनी, 12 कुंतल चोकर, 1.5 कुंतल गुड़, 08 कुंतल कपिला पशु आहार और 40 किलो नमक भंडारित है। हरा चारा न होने के विषय में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जई की बोआई किया गया है, जिससे हरा चारा 01 सप्ताह में प्राप्त होने लगेगा। जिलाधिकारी  ने तबतक हरे चारे की वैकल्पिक व्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होंने गोवंश के लिए खुले बाड़े की व्यवस्था का निर्देश देते हुए भूमि चिन्हित करने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी  ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गोवंश के टीकाकरण की जानकारी ली। सीवीओ ने अवगत कराया कि सभी गोवंशों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी  ने कहा कि गोवंश के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी  ने सर्दियों के दृष्टिगत गोवंश के ठंड से बचाव हेतु जरूरी व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही निरीक्षण पंजिका आदि को अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण और संवर्द्धन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। जिलाधिकारी  ने निरीक्षण के दौरान गोवंश गुड़–चना भी खिलाया।

निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ हौसला प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी  प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका परिषद  आलोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीणा द्वारा नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरू गोरखनाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर खिचड़ी मेला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।