Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रविवार को भी जिलाधिकारी फोन पर सीधा जनसंवाद जारी। मतदाताओं की सुनी समस्या, शंकाओं का किया समाधान।* 

Author Image
Written by
Bureau Report

*रविवार को भी जिलाधिकारी फोन पर सीधा जनसंवाद जारी। मतदाताओं की सुनी समस्या, शंकाओं का किया समाधान।*

 

Advertisement Box

*सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक टेलीफोन पर जनपद के मतदाताओं और बीएलओ की समस्याओं को सुनते हैं जिलाधिकारी।*

 

*जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ के कार्य की की सराहना, कहा कि बीएलओ के प्रयासों से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है एसआईआर प्रक्रिया।*

 

 

महराजगंज, 30 नवंबर 2025, जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा का मतदाताओं के सीधा जनसंवाद रविवार को भी जारी रहा। लगातार चौथे दिन एसआईआर के संदर्भ में जनपद के मतदाताओं की समस्याओं को फोन पर सीधे सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय के पास एक घंटे में पांचों विधानसभाओं से कुल 23 मतदाताओं ने फोन किया और अपनी समस्याओं व शंकाओं से अवगत कराया।

जिलाधिकारी को विभिन्न क्षेत्रों के मतदाताओं से ऑनलाइन एसआईआर फार्म भरने में समस्या, मतदाता सूची में नाम गलत होने, नेपाल से ब्याह कर आई महिलाओं के एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया, बीएलओ द्वारा रिसीविंग न दिए जाने जैसी शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी  ने प्रत्येक समस्या को सुना और मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताते हुए उनकी शंकाओं का निदान किया और समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वस्त करते हुए संबंधित ईआरओ को आवश्यक निर्देश दिया।

जनसुनवाई में अधिकांश समस्याएं गणना प्रपत्र न मिलने, 2003 मतदाता सूची में नाम न होने, नए मतदाता होने की सूरत ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया जैसे विषयों से संबंधित रहीं। कुछ मतदाताओं ने ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने मतदाता को ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने का तरीका बताया। जिलाधिकारी महोदय ने लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निस्तारित किया।

कुल 23 मतदाताओं ने जिलाधिकारी को फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं से बात करने के उपरांत प्राप्त शिकायतों को संबंधित ईआरओ को प्रेषित कर 24 घंटे के भीतर कार्यवाही कर समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी  ने कहा मतदाताओं को अवगत कराया है कि 2003 की मतदाता सूची सभी बीएलओ के पास उपलब्ध है। साथ ही उनके सहयोग में लगे कर्मियों को भी मतदाता सूची की एक प्रति उपलब्ध कराया गया है। मतदाता चाहें तो इनसे संपर्क कर मतदाता सूची की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

जिलाधिकारी  ने समस्त बीएलओ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अबतक लभभग 70 प्रतिशत मतदाताओं की एसआईआर फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है और 99.86 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जा चुका। यह सब जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हमारे बीएलओ और उनके सहयोगी कर्मियों के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को 11 दिसंबर तक विस्तारित किया गया है। हमें उससे पहले इस कार्य को शत–प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास करना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि हम ऐसा करने में सफल भी होंगे।

जिलाधिकारी  प्रतिदिन मोबाइल नंबर 8423675896 पर मतदाताओं और बीएलओ की समस्याओं को 11:00 बजे से 12:00 तक मतदाताओं की एसआईआर संबंधी समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं। जिलाधिकारी का प्रयास है कि किसी मतदाता को एसआईआर फॉर्म भरने में समस्या न हो। इसके लिए वो सीधे जिले के मतदाताओं से जुड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीणा द्वारा नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरू गोरखनाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर खिचड़ी मेला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।