Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने दूसरे दिन फोन पर मतदाताओं की सुनी समस्या। शंकाओं का किया समाधान।* 

Author Image
Written by
Bureau Report

*जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने दूसरे दिन फोन पर मतदाताओं की सुनी समस्या। शंकाओं का किया समाधान।*

 

Advertisement Box

*सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक टेलीफोन पर जनपद के मतदाताओं की समस्याओं को सुनते हैं जिलाधिकारी।*

 

महराजगंज, 28 नवंबर 2025, जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने आज लगातार दूसरे एसआईआर के संदर्भ में जनपद के मतदाताओं की समस्याओं को फोन पर सीधे सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी  के पास एक घंटे में कुल 05 विधानसभाओं से कुल 26 मतदाताओं ने फोन किया और अपनी समस्याओं व शंकाओं से अवगत कराया।

जिलाधिकारी  ने प्रत्येक समस्या को सुना और मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताते हुए उनकी शंकाओं का निदान किया और समस्याओं। के निस्तारण हेतु आश्वस्त करते हुए संबंधित ईआरओ को आवश्यक निर्देश दिया।

जनसुनवाई में फरेंदा विधानसभा के सोनबरसा से राहुल ने जिलाधिकारी को फोन कर 2003 और पिछली मतदाता सूची में नाम न होने के विषय में अवगत कराते हुए फॉर्म भरने की प्रक्रिया में जानकारी मांगी। जिलाधिकारी महोदय ने घोषणापत्र के साथ फॉर्म 06 भरने का निर्देश दिया। इसी प्रकार पनियरा के रामसमुझ ने ऑनलाइन नाम गलत प्रदर्शित होने की शिकायत की। जिलाधिकारी  ने उनकी शंका का समाधान करते हुए एसआईआर के उपरांत नाम ठीक कराने की व्यवस्था की विषय में अवगत कराया। फरेंदा क्षेत्र के मतदात विजय ने बताया कि वोटरलिस्ट में नाम होने के बावजूद गणना प्रपत्र न मिलने की शिकायत की जिलाधिकारी  ने संबंधित ईआरओ को शिकायतकर्ता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

इसी प्रकार अन्य विधानसभाओं से भी लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।कुछ मतदाताओं ने ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने मतदाता को ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने का तरीका बताया। जिलाधिकारी  ने लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निस्तारित किया।

कुल 26 मतदाताओं ने जिलाधिकारी को फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं से बात करने के उपरांत प्राप्त शिकायतों को संबंधित ईआरओ को प्रेषित कर 24 घंटे के भीतर कार्यवाही कर समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से प्राप्त सुझावों को भी आगे एसआईआर प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभिनव पहल का उद्देश्य मतदाताओं में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना और एसआईआर के संदर्भ में सामान्य समस्याओं का त्वरित हल मतदाताओं को प्रदान करना है। साथ ही मतदाताओं को सामान्यतः क्या समस्याएं आ रहीं है, इसका भी पता लगाना और उसको दूर करना इस प्रयास का प्रमुख लक्ष्य है।

जिलाधिकारी  ने कहा इस कड़ी में सभी मतदाताओं को अवगत कराना है कि 2003 की मतदाता सूची सभी बीएलओ के पास उपलब्ध है। साथ ही उनके सहयोग में लगे कर्मियों को भी मतदाता सूची की एक प्रति उपलब्ध कराया गया है। मतदाता चाहें तो इनसे संपर्क कर मतदाता सूची की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

जिलाधिकारी  प्रतिदिन मोबाइल नंबर 8423675896 पर मतदाताओं की समस्या को 11:00 बजे से 12:00 तक मतदाताओं की एसआईआर संबंधी समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं। जिलाधिकारी का प्रयास है कि किसी मतदाता को एसआईआर फॉर्म भरने में समस्या न हो। इसके लिए वो सीधे जिले के मतदाताओं से जुड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीणा द्वारा नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरू गोरखनाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर खिचड़ी मेला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।