Reporter :*शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”*
महराजगंज में तेंदुए के हमले में पांच घायल, चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
आपको बता दें कि – महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रिसलपुर भोथही गांव निवासी राजदेव सहानी का 19 वर्षीय बेटा राहुल सहानी गांव के किनारे जंगल के पास, मंगलवार की दोपहर बकरी चराने गया था
उसी दौरान पहले से घात लगा कर बैठा तेंदुआ राहुल पर हमला बोल दिया
राहुल सहानी की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे विकास, राजकुमार, राजेश और सलमान मौके पर पहुंच कर राहुल को तेंदुए से बचाने की कोशिश में जुट गए
मौका मिलते ही खूंखार तेंदुआ चारों ग्रामीणों विकास, राजकुमार, राजेश और सलमान को भी झपट्टा मार कर घायल कर दिया
सभी घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद, हल्की चोटें आने के कारण सलमान को घर भेज दिया लेकिन राहुल सहानी, विकास, राजकुमार और राजेश की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
ग्रामीणों ने वन विभाग से खूंखार तेंदुए को पकड़ने और जंगल क्षेत्र के गांवों की सुरक्षा की मांग किए हैं





















