

कर्नाटक से लाए गए कॉफी बीज की तस्करी का हुआ खुलासा : ठूठीबारी क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने, 36 बोरी बरामद किया कॉफी बीज
भारत – नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में, तस्करी के लिए डंप की गई भारी मात्रा में कॉफी बीज को पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया है
पुलिस, राजस्व एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त अभियान की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर कुल 36 बोरी कॉफी बीज को जब्त किया है
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की संयुक्त टीम ने सबसे पहले, लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के सद्दाम के घर में तलाशी लेते हुए, 18 बोरी कॉफी बीज को बरामद किया
इसके अलावा भोलू उर्फ इलियास, मईलाहे और बृजलाल के घरों से छापेमारी करते हुए, 6 – 6 बोरी कॉफी बीज को बरामद किया
बरामद किए गए सामान के संबंध में पूछताछ के दौरान इसे लावारिस करार दे दिया गया
संयुक्त टीम ने बरामद कॉफी बीज को, पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर खुर्द को सुपुर्द कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है
माना जा रहा है कि कॉफी बीज को तस्करी के जरिए नेपाल भेजने की योजना थी।
पुलिस के हवाले से मिली जानकारी अनुसार बरामद किए गए कॉफी बीज को लेकर गहन जांच की जा रही है





















