महराजगंज 01 नवम्बर 2025, जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा ग्राम पंचायत कोटा मुकून्दपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में एस आई आर के अन्तर्गत निर्वाचन नामावलियों के क्रम में ग्राम वासियों से कहा कि बी एल ओ द्वारा निर्वाचन सूची बनायें जानें हेतु फार्म 06 व 07 एवं 08 दिया जायेगा,जिसको भर कर आप देंगे। पात्र व्यक्तियों का नाम सूची से नहीं हटाया जायेगा तथा मृत व अपात्रों का नाम नहीं रहेगा। जिसमें डरने की कोई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन 1090 पर घरेलू हिंसा,या किसी प्रकार से किसी द्वारा छेड़खानी करने की सूचना दे सकती। इसके लिए महिला कल्याण हेतु फोर्स तैनात किया गया है। उन्होंने ग्राम वासियों से किसी प्रकार की समस्याओं की जानकारी भी चाही गयी, जिसमें किसी ग्राम वासी द्वारा कोई शिकायत नही दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि ग्राम सभा में किसी भी बारदात से बचे, शान्ति ही जीवन को खुशहाली का राह दिखाता है
ग्राम पंचायत में वृद्धा,विधवा, विकलांग, पेंशन के पात्रों को पेंशन मिल रहे हैं। वृद्धा पेंशन हेतु 08 नये पेंशन हेतु चौपाल में आनलाइन आवेदन किया गया। ग्राम पंचायत में कुल जनसंख्या 6035 तथा 980 परिवार है। स्वयं सहायता समूह 02, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 01, मनरेगा जाब कार्ड धारक 522 में कार्य करने वाले इच्छुक जाब कार्ड धारक 450 है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह 08, आर0एफ0प्राप्त समूह 08, सी आई एफ 01 है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सी एच सी द्वारा कैम्प के माध्यम से 116 लोगों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल यूनिट में 114 लोगो की सूगर सहित अन्य लोगों की जांच किया गया। जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना द्वारा अन्नप्राशन व गोदभराई भी कराई गई है ।
चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी कान्त शुक्ला,एस डी एम सदर जितेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया, उप निदेशक कषि संजीव कुमार, सहित विकास से संबंधित सभी अधिकारी गण व ग्राम प्रधान गौतम पटेल, ग्राम विकास अधिकारी विष्णु प्रिया ,एडीओ पंचायत सुरेश चन्द कन्नौजिया, तथा भारी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित रहे।





















