पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर परेड ग्राउण्ड में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मा0 सांसद, विधायक सदर व बांसी की उपस्थिती में पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर परेड ग्राउण्ड में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया —–
डॉ0 राजा गणपति आर. जिलाधिकारी जनपद सिद्धार्थनगर के साथ डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा मा0 सांसद, विधायक सदर व बांसी की उपस्थिती में दिनांक 25.09.2025 को ‘सशक्त नारी, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और ‘मिशन शक्ति’ जैसे महत्वपूर्ण अभियानों के साथ मिलकर, समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सभी पुलिस थानों में विशेष महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं जो महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशील तरीके से सुनती हैं और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करती हैं। एंटी-रोमियो स्क्वाड की सक्रियता से सार्वजनिक स्थानों, शिक्षण संस्थानों और बाजारों में एंटी-रोमियो स्क्वाड लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटनाओं को रोका जा सके। जनपद के सभी थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों और आवासीय क्षेत्रों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 112, 1090, 181) और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। महिलाओं से संबंधित अपराधों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।