Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी पहुंचे तटबंधों का हाल जानने।

Author Image
Written by
Bureau Report

*भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी पहुंचे तटबंधों का हाल जानने।*

जिलाधिकारी ने अराजी सुबाईन और अराजी जगपुर तटबंध पर बाढ़ निरोधक तैयारियों का लिया जायजा।

Advertisement Box

बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने और बाढ़ राहत तैयारियों को अद्यतन करने का दिया निर्देश।

24×7 निगरानी हेतु टीमों को सक्रिय करने का दिया निर्देश।

महराजगंज, 03 अगस्त 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार द्वारा आज बाढ़ राहत एवं बाढ़ पूर्व तैयारी का जायजा लेने के लिए भारी बारिश के बीच तहसील नौतनवा में आराजी जगपुर और आराजी सुबाइन तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

 

जिलाधिकारी ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित जनपद में भारी बारिश को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए उक्त तटबन्धों को देखने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रोहिन नदी का जलस्तर और बाढ़ निरोधक तैयारियों को देखा। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय ने बताया कि जनपद में पहली बार नदियों द्वारा कटान को रोकने हेतु जियो टेक्सटाइल ट्यूब का उपयोग किया गया है। साथ ही नदियों के ढाल के बचाव के लिए जियो टेक्सटाइल बैग को दो परतों में बिछाया गया है। इन कार्यों से नदी द्वारा कटान को रोकने और तटबंधों के ढाल को बचाने में प्रभावी सफलता मिली है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि आज 55 मिमी वर्षा के बावजूद सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

 

 

जिलाधिकारी ने बाढ़ निरोधक कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि बाढ़ के दृष्टिगत सभी अधिकारी और कर्मचारी चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने नदियों के जलस्तर पर सतर्क निगाह रखने का निर्देश दिया। राजस्व व सिंचाई विभाग की निगरानी टीमों को सक्रिय करें। तटबंध की सुरक्षा हेतु सभी सामग्रियों को चिन्हित स्थलों पर भंडारित कर लें और उनके परिवहन हेतु वाहनों की भी व्यवस्था रखें। उपजिलाधिकारी नौतनवा को संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची तैयार करने और त्वरित राहत पहुंचने हेतु नावों, मल्लाहों की सूची अपडेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत चौकियों के नियमित निरीक्षण हेतु भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने तटबंधों पर पेट्रोलिंग रूट तय करने और नियमित पेट्रोलिंग का निर्देश दिया।

 

 

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने बाढ़ तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने से बाढ़ पूर्व तैयारियों के संदर्भ में अधिकारियों को सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि रोहिन एवं महाव नदी से प्रभावित संभावित बाढ़ ग्रामों का तत्काल मूल्यांकन किया जाए। बाढ़ चौकियों, सामुदायिक रसोई शेड, राहत शिविरों एवं खाद्यान्न वितरण स्थलों को पूर्णतः क्रियाशील कर लिया जाए।
बैठक में सभी उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीणा द्वारा नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरू गोरखनाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर खिचड़ी मेला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।