Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

*उत्तर प्रदेश में जहां-जहां स्कूल बंद किए जाएंगे वहां आम आदमी पार्टी उन गांव के अंदर और जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेगी _*

Author Image
Written by
Bureau Report

मिर्जापुर से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मिर्जापुर: 29जून 25 *उत्तर प्रदेश में जहां-जहां स्कूल बंद किए जाएंगे वहां आम आदमी पार्टी उन गांव के अंदर और जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेगी _*

Advertisement Box

स्कूलों को खत्म नहीं होने देंगे, AAP करेगी संघर्ष 2 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होगा विशाल प्रदर्शन_ जिला प्रभारी सोनभद्र एवं प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट

 

*मधुशाला खोल कर पाठशाला बंद करने की राजनीति को चलने नहीं देंगे _ प्रोफेसर बी सिंह जिला अध्यक्ष मिर्जापुर

*योगी सरकार स्कूलों के ऊपर बुलडोजर चलाकर गरीब, दलित वंचित शोषित समाज के बच्चों के भविष्य पर बुलडोजर चला रही है _ रमाशंकर साहू वरिष्ठ नेता आप मिर्जापुर

*जिला प्रभारी/जिला अध्यक्ष ने जनता से की अपील देवालयों की लड़ाई बहुत लड़ी है इस बार विद्यालयों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ें*

*बच्चों को शिक्षा से और शिक्षक को नौकरी से वंचित करने वाला है योगी आदित्यनाथ का शिक्षा मॉडल_ सुनील कुमार पांडे एडवोकेट प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश काशी प्रांत

योगी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के मर्ज किए जाने को लेकर आप जिला प्रभारी सोनभद्र एवं प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश सुनील कुमार पांडे एडवोकेट व जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह ने रविवार को जिला कार्यालय मिर्जापुर पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 27000 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के योगी सरकार के फैसले के खिलाफ लोगों में गुस्सा है और गांव-गांव में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सोनभद्र सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि पिछले 4 सालों में 42 लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा छोड़ी है, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 1 साल में यूपी में 8 लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा छोड़ी है और प्रदेश की सरकार विद्यालय के ऊपर ही बुलडोजर चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में मकान, दुकान, मंदिर, मस्जिद सभी पर बुलडोजर चलाया गया और अब स्कूल पर भी बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने कहा कि 5695 स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक है, केवल अलीगढ़ में ही 58000 बच्चों ने सरकारी स्कूल की शिक्षा छोड़ दी।
उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जहां-जहां भी स्कूल बंद किए जाएंगे वहां आम आदमी पार्टी उन गांव के अंदर और जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि हम विद्यालयों को कतई बंद नहीं होने देंगे, आम आदमी पार्टी इसकी लड़ाई लड़ने का काम करेगी।
आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है योगी सरकार स्कूलों को मर्ज नहीं बल्कि बंद कर खत्म कर दे रही है ।
जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह ने कहां मर्जर का मतलब स्कूलों को खत्म करना है, सरकारी स्कूलों को बंद करना है। 2024 में उत्तर प्रदेश में 27,308 मदिरालय खोले गए और वही 2025 में 27,000 विद्यालय बंद करने की सरकार की योजना है। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि यह मदिरालय बनाम विद्यालय की लड़ाई है। अब उत्तर प्रदेश की जनता को तय करना है कि उन्हें मधुशाला चाहिए या पाठशाला चाहिए, उत्तर प्रदेश की जनता को दारू चाहिए या शिक्षा चाहिए।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि ने कहा कि RTE एक्ट के अनुसार 6 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा दी जाएगी, जबकि 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करके प्रदेश की सरकार शिक्षा के अधिकार का खुला उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि 26000 स्कूल पहले ही बंद हो चुके हैं और अब 27000 स्कूल बंद हो रहे हैं, जिससे लगभग 1 लाख 35000 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति, 27000 प्रधानाध्यापको की नियुक्ति और हजारों की संख्या में शिक्षामित्र की नियुक्ति प्रभावित होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार तर्क दे रही है कि बच्चे कम आ रहे हैं, सवाल यह है कि बच्चों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी किसकी है? आरटीई एक्ट में लिखा है कि 1 किलोमीटर के दायरे में स्कूल होना चाहिए और अगर आबादी को देखते हुए वहां स्कूल खोला गया है, तो उसे बंद करने का क्या कारण है? जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्कूलों में मिड डे मील की योजना इसलिए शुरू की गई थी की बहुत से ऐसे गरीब परिवार हैं जिनको अपने बच्चों को खाना खिलाने तक के पैसे नहीं है। ऐसे में मिड डे मील के लिए बच्चे स्कूल में आने के लिए प्रेरित हुए थे, लेकिन उत्तर प्रदेश में समय-समय पर मिड डे मील में नमक रोटी देने या खाने में कीड़े मकोड़े निकलने की बात सामने आती रही है। बजाय इसके की सरकार मिड डे मील की गुणवत्ता में सुधार करें वह मदिरालय खोलने में व्यस्त है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सोनभद्र सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने पत्रकारों के माध्यम से प्रदेश की जनता से अपील की कि आपने देवालयों की लड़ाई बहुत लड़ी है इस बार विद्यालय के नाम पर लड़ाई लड़िए। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर जनपद में कुल 1806 प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय है जिसमें सरकार 225 विद्यालय को बंद करने का कार्य कर रही है जिसे आम आदमी पार्टी नहीं होने देगी
उन्होंने कहा कि देवालयों के लिए बहुत लड़ाई हो चुकी, अब हमें विद्यालय के लिए संघर्ष चाहिए, हम उत्तर प्रदेश में बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री तो गोबर से रोजगार देते हैं यानी उत्तर प्रदेश के लोगों को गोबर के ही लायक समझा जाता है। भाजपा की योजना है कि यह विद्यालय बंद करेंगे, हमें शिक्षा से वंचित करेंगे और हमारे दिमाग में गोबर भरने का काम करेंगे, हिंदू मुसलमान की राजनीति करेंगे और हमारी जिंदगी की बुनियादी जरूरत से हमें दूर कर देंगे, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से पार्टी के जिला महासचिव संतोष कुमार पांडे वरिष्ठ नेता श्री रमाशंकर साहू यूथ विंग के जिला अध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी जिला महासचिव आनंद कुमार सिंह व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह चड्ढा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीरा देवी पटेल व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नसीम खान यूथ विंग के नगर अध्यक्ष संतोष सोनी इत्यादि लोग सम्मिलित रहे

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीणा द्वारा नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरू गोरखनाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर खिचड़ी मेला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।